ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / आवाज उठाने की मिली सजा! लाठीचार्ज के बाद दो हजार आंगनबाड़ी सेविका के...

आवाज उठाने की मिली सजा! लाठीचार्ज के बाद दो हजार आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ FIR, RJD दफ्तर के बाहर हंगामा करने पर एक्शन

11-Nov-2023 04:49 PM

By First Bihar

PATNA: मानदेय बढ़ाने समेत अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर पिछले दिनों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने आरजेडी दफ्तर के बाहर जोरदार हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पर लाठीचार्ज कर दिया था और उन्हें वाटर कैनन चलाकर खदेड़ दिया था।पुलिस ने इस मामले में करीब दो हजार आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रही थी। गुरुवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन के को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय में तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बड़ी संख्या में आंदोलनकारी सेविका-सहायिका अपनी मांगों को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय के पास जमा हो गईं और हंगामा करने लगी।


हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पहले तो उन्हें रोकने की कोशिश की लेकन जब उनका हंगामा कम नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाई। इस दौरान उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट प्रकाश कुमार ने दो हजार आंगनबाड़ी सेविका और 30-40 पुरुषों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।