समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
18-Sep-2021 03:14 PM
JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है। जहां करमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत हो गयी है। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के मननडीह टोला की है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करमा डाल विसर्जन के दौरान 7 बच्चियां तालाब में डूब गईं। इस हादसे में सभी की मौत हो गयी है। मृतकों में छह एक ही परिवार के सदस्य हैं और आपस में बहनें हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत शेरेगाड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह टोला में एक ही परिवार की बच्चियां करमा डाल विसर्जन करने गई थीं।
इसी दौरान टोरी-बालूमाथ-शिवपुर रेलवे लाइन निर्माण के दौरान खोदे गए एक गहरे गड्ढे में फिसल कर जा गिरीं। आनन फानन में ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला लेकिन 4 बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की उम्र 10 से लेकर 20 साल के बीच बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में से तीन आपस में सगी बहनें थीं। मननडीह टोला निवासी अकलू गंझू की बेटियां थीं।
मृतकों में रेखा कुमारी (18 वर्ष), लक्ष्मी कुमारी (8 वर्ष), रीना कुमारी (11 वर्ष), मीना कुमारी (8 वर्ष), पिंकी कुमारी (15 वर्ष), सुषमा कुमारी (7 वर्ष), सुनीता कुमारी (17 वर्ष) शामिल हैं। सभी शेरेगाड़ा ग्राम के मननडीह टोला की रहने वाली थीं।