ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

स्व. रुपेश सिंह की स्मृति में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन, युवा क्रांति रोटी बैंक की ओर से 22-24 सितम्बर तक छपरा में लगेगा फ्री हेल्थ कैम्प

10-Sep-2023 05:43 PM

By FIRST BIHAR

SARAN: स्व. रुपेश सिंह के स्मृति में सारण जिले के राजेंद्र स्टेडियम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। 22 सितम्बर दिन शुक्रवार से 24 सितम्बर रविवार की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आंख, कान व गला रोग विशेषज्ञ द्वारा नि: शुल्क परामर्श दिया जायेगा। 


जिसमें आंख का ऑपरेशन से लेकर चश्मा,दवा व हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस शिविर में सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों तक का जांच और परामर्श नि:शुल्क होगा। इस बात की जानकारी युवा क्रांति रोटी बैंक के संस्थापक ई. विजय राज ने दी। उन्होंने बताया कि युवा क्रांति रोटी बैंक ने स्व.रूपेश सिंह के समाजिक कार्यों की सोच को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 


संरक्षक अमन सिंह व हेमंत राज वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। ई.रितेश रंजन अमितांश ने कहा की इस शिविर में 10 यूनिट से अधिक रक्त दान किया जाएगा। हमारा उद्देश्य हमेशा सेवा भाव का रहता है। इसी उद्देश्य से छपरा वासियों के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


इस हेल्थ शिविर में भारी संख्या में शामिल होने की अपील लोगों से की गयी है। उन्होंने बताया की इस शिविर में मुख्य रूप से किडनी और पेशाब नली में पथरी, पेशाब में किसी प्रकार की समस्या, कब्ज, बवासीर, पेट दर्द या गैस की समस्या, हार्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसील, स्तन में गांठ, साईटिक, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, गठिया, गुप्त रोग, लिकोरिया, मासिक धर्म अनियमता, बांझपन, बच्चेदानी में सूजन, दम्मा, शुगर, बीपी, थायराइड जैसे बीमारियों के लिए परामर्श दिया जाएगा। इस शिविर को सफल बनाने में ई. उत्कर्ष राज, अर्जुन सिंह, रामबाबू सिंह, कलम कुंज चश्मा सेंटर और छपरा वासियों का सहयोग मिल रहा है।