ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Jan-2024 11:35 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां घर से लापता चार साल के बच्चे के शव मिलने के बाद भारी बवाल हो गया है।घटना से गुस्साए बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गांव की है।
मृतक बच्चे की पहचान आकाशी गांव निवासी जग्गू सिंह के 4 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 4 वर्षीय शिवम अचानक अपने घर से लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने के बाद उसकी खोजबून शुरू की गई। इसी दौरान शिवम का शव पड़ोस के रहने वाले दशरथ सिंह के घर के पास से बरामद हुआ। बच्चे का शव मिलने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और दशरथ सिंह के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान दशरथ सिंह की पत्नी चिंता देवी को गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात के बाद दोनों पक्ष से कई लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बता दें कि जिस गांव में यह घटना हुई है वह बिहार सरकार के मंत्री अनिता देवी का गांव है।