ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / लापता बच्चे का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम, हत्या की आशंका...

लापता बच्चे का शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम, हत्या की आशंका जता रहे परिजन, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

06-Mar-2021 02:52 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: घर के पास बने गड्ढे से लापता बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 5 साल के मासूम की पहचान प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। घटना रिगा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है जहां इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की आशंका जता रहे परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


सीतामढ़ी जिले के रिगा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के पास बने एक गड्ढे से 5 साल के मासूम की लाश मिली। मृतक की पहचान सुधीर मंडल के 5 साल के बेटे प्रीतम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रोजाना की तरह प्रीतम रीगा प्रखंड कार्यालय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बढ़ने गया था और स्कूल की गाड़ी से घर भी लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह खाना खाकर बाहर खेलने भी चला गया लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। 


   news image

घरवालों ने उसे हर जगह खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों ने बच्चे की खोजबीन के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। सोशल मीडिया से जुड़े रिश्तेदार और साथियों ने भी बच्चे की खोजबीन की लेकिन उसका उसका कोई पता नहीं चल पाया। तभी अचानक घर के पीछे जंगल के पास बने गड्ढे से देर रात बच्चे की लाश मिली। बच्चे को बेहोश समझ उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

news image


आश्चर्य की बात है कि जिस गड्ढे से लाश मिली उस जगह पर लोगों ने कई बार खोजबीन की थी। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि मासूम की हत्या कर शव को देर रात गड्ढे में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वार्यड टीम को घटनास्थल पर बुलाया और मामले की छानबीन शुरू की लेकिन इस मामले में अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


news image

घटना की जानकारी के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। अमित कुमार टु्न्ना ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि दिनदहाड़े हत्या, लूट, डकैती, अपहरण की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में रीगा थाना क्षेत्र में एक पान दुकानदार के बेटे का अपहरण कर दिया गया जिसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी जुटी ही थी कि अपराधियों ने एक और मासूम की हत्या कर शव को घर के पास बने गड्ढे में फेंक दिया।