Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
14-Mar-2023 04:30 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लैंड फॉर जॉब स्कैम की जांच कर रही सीबीआई ने लालू परिवार समेत कुल 16 लोगों को समन जारी कर विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश होने को कहा था। इस केस के सभी आरोपियों की पेशी बुधवार को दिल्ली की कोर्ट में होनी है।तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में ही हैं। आज पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गई, दिल्ली में कल वे सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश होंगी।
दरअसल, 27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तत्कालीन रेल मंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व CM राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती समेत अन्य को समन जारी किया था 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने को कहा था। सीबीआई ने पिछले साल 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के अपराधों के लिए चार्जशीट दायर किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए गैर-योग्य उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई थी और इसके बदले लालू परिवार के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई।
इसी मामले में पिछले दिनों सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थी और उनसे घंटों पूछताछ की थी। राबड़ी से पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी और लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी बेटी मीसा भारती से भी घंटों पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने इसी मामले में लालू परिवार के खिलाफ शिकंजा कसा। पटना, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ईडी ने एस साथ 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली में तेजस्वी यादव के आवास से ईडी ने करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा होने का दावा किया था।