ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / Land for Job Scam: मीसा भारती से ED की पूछताछ खत्म, सात घंटों...

Land for Job Scam: मीसा भारती से ED की पूछताछ खत्म, सात घंटों तक पूछे कई तीखे सवाल

25-Mar-2023 07:35 PM

By First Bihar

DELHI: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस मामले में एक तरफ जहां सीबीआई लालू के बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ कर रही है तो वहीं ईडी ने लालू की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती से करीब सात घंटों तक कड़ी पूछताछ की। सात घंटों की पूछताछ के दौरान ईडी ने मीसा भारती से कई तीखे सवाल पूछे। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए मीसा भारती को दिल्ली स्थित मुख्यालय बुलाया था। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती सुबह करीब 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थीं। लंबी पूछताछ के बाद मीसा भारती देर शाम ईडी दफ्तर से बाहर निकली हालांकि इस बीच मीसा भारती को थोड़ी देर का लंच ब्रेक दिया गया था। करीब सात घंटे तक ईडी ने मीसा भारती से सवाल पूछे, जिसका जवाब मीसा भारती ने ईडी को दिया है।


बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इसी मामले में पिछले दिनों सीबीआई ने राबड़ी देवी से पूछताछ करने के लिए लालू प्रसाद और मीसा भारती से पूछताछ की थी।