ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

Land for Job Scam: लालू प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने CBI को मुकदमा चलाने की इजाजत दी

12-Sep-2023 11:09 AM

By First Bihar

DELHI: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू प्रसाद के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। सीबीआई ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से लालू के खिलाफ केस चलाने की इजाजत मांगी थी, जिसे गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। इस मामले दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई कर रहा है। लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती इस मामले में फिलहाल बेल पर हैं।


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था। सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी।


इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है। पहली चार्जशीट मे सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आरोपी नहीं बनाया था। अब सीबीआई की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लालू प्रसाद के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। ऐसे में तय है कि आने वाले समय में लालू और उनके परिवार की मुश्किलों बढ़ने वाली हैं।