ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लैंड फॉर जॉब्स मामले में सुनवाई टली, CBI के तरफ से दायर चार्जशीट...

लैंड फॉर जॉब्स मामले में सुनवाई टली, CBI के तरफ से दायर चार्जशीट पर अब इस दिन जवाब देंगे लालू; जानिए कोर्ट ने क्या कहा

29-Nov-2023 02:55 PM

By First Bihar

PATNA : जमीन के बदले नौकरी मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई 20 दिसम्बर के लिए टल गई है। आरोपियों की तरफ से दस्तावेजों का परीक्षण करने के लिए समय मांगा गया है। कोर्ट ने आरोपियों को दस्तावेज के परीक्षण के समय दिया है। अब इस मामले में अब 20 दिसंबर को सुनवाई होगी।


दरअसल, रेल में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में CBI की तरफ से चार्जशीट दाखिल की गई थी। चार्जशीट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद अब आज इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट क्या निर्णय लेती है इसपर सब लोगों की नजर टिकी हुई है। 


वहीं, इससे पहले सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने दलील दी कि सीबीआई की तरफ से जो चार्जशीट दाखिल की गई है उससे जुड़े कई दस्तावेज उन्हें नहीं अभी नहीं मिले हैं। जिस पर सीबीआई की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने CBI को चार्जशीट से जुड़े तमाम दस्तावेज आरोपियों को जल्द से जल्द मुहैया करने का आदेश दिया है। जिसके साथ ही लैंड फॉर जॉब के आरोपियों के पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा करा लिए गए हैं। इससे पहले कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को इस मामले में राहत दी थी। जिसके तहत उन्हें कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और लालू परिवार समेत अन्य को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी थी।


मालूम हो कि, लैंड फॉर जॉब मामला उस वक्त का है जब यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप लगे है कि उन्होने जमीन के बदले में फर्जी तरीके से नौकरी दी। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।  जांच की शुरुआत 18 मई 2022 को हुई थी। जब सीबीआई ने 16 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी 27 जुलाई 2022 को लालू के करीबी भोला यादव के तौर पर हुई थी। 13 जनवरी 2023 को सीबीआई को केस चलाने की मंजूरी मिली। 7 मार्च 2023 को सीबीआई ने लालू यादव से पूछताछ की थी। 10 मार्च 2023 को लालू-राबड़ी ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था 16 मई 2023 को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी।


आपको बताते चलें कि, 22 सितंबर को कोर्ट ने सीबीआई की नई चार्जशीट को मंजूर करते हुए लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 13 आरोपियों को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया था। सीबाई ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। इससे पहले तेजस्वी का नाम इस केस में नहीं था। हालांकि लालू यादव, राबड़ी देवी, बेटी सांसद मीसा भारती समेत अन्य आरोपियों का नाम पहले की चार्जशीट में शामिल था।