ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / लैंड फॉर जॉब मामले में पेशी के बाद पटना लौटे लालू यादव, मीडिया...

लैंड फॉर जॉब मामले में पेशी के बाद पटना लौटे लालू यादव, मीडिया से बनाई दूरी

06-Oct-2023 03:30 PM

By First Bihar

PATNA : लैंड फॉर जॉब केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को नियमित जमानत दे दी है। लालू, राबड़ी समेत लैंड फॉर जॉब केस के 6 आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। इसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।  इसके बाद अब लालू यादव पटना लौट आए हैं। जहां जो पत्रकारों से दूरी बनाते हुए नजर आए। 


दरअसल, दिल्ली से पटना आए राजद सुप्रीमो लालू यादव से पत्रकारों ने यह सवाल किया कि कल जेपी नड्डा पटना आए थे और उन्होंने एक बार फिर से कहा कि जितनी भी छोटी पार्टी है सभी खत्म हो जाएगी। लेकिन लालू यादव ने सवाल को अनुसना कर दिया। उसके बाद पत्रकारों ने आप नेता संजय सिंह से जुड़ा सवाल किया जिसके बाद लालू ने कुछ बोलना तो चाहा लेकिन फिर वो रूक गए तो बिना कुछ बोले गाड़ी में बैठ राबड़ी आवास रवाना हो गए। 


जानकारी हो कि, सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब घोटाले के मामले में इसी साल 18 मई को केस दर्ज किया था। लालू पर आरोप है कि इन्होंने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी। इसके बाद इसमें 3 जुलाई को सीबीआई ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।   तब सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि उसे गृह मंत्रालय से लालू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति मिल गई है।  


उधर, रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोपों के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। जबकि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी जांच कर रही है।  सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी।  इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं।   आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था. भोला 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी थे।