ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / लैंड फॉर जॉब केस: तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट पर सुनवाई टली, राउज...

लैंड फॉर जॉब केस: तेजस्वी के खिलाफ दायर चार्जशीट पर सुनवाई टली, राउज एवेन्यू कोर्ट में अब इस दिन होगी सुनवाई

12-Jul-2023 11:15 AM

By First Bihar

PATNA: रेलवे में नौकरी के देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर सीबीआई की चार्जशीट पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है।  लालू के खिलाफ संबंधित विभाग से सेंक्शन नहीं मिलने के कारण कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अब कोर्ट 8 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई करेगा।


दरअसल, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था।सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी।


इस मामले में सीबीआई के साथ साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है। पिछले दिनों सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसपर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन लालू के खिलाफ संबंधित विभाग से सेंक्शन नहीं मिलने के कारण कोर्ट में सुनवाई टल गई। अब 8 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई होगी।