ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / news / लैंड फॉर जॉब केस: ED की तेजस्वी से मैराथन पूछताछ; 8 घंटे में...

लैंड फॉर जॉब केस: ED की तेजस्वी से मैराथन पूछताछ; 8 घंटे में हुए 65 सवाल, जानिए क्या-क्या पूछा?

31-Jan-2024 07:13 AM

By First Bihar

PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी की टीम ने तेजस्वी से 65 से ज्यादा सवाल पूछे। इनमें उनके नाम से दिल्ली एवं पटना में मौजूद संपत्ति से लेकर उनके निदेशक मंडल वाली निजी कंपनी में निवेश से जुड़े सवाल शामिल थे। अधिकतर सवालों पर तेजस्वी ने अनभिज्ञता जाहिर की।


ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , जांच एजेंसी ने तेजस्वी से पूछा कि वर्तमान में उनकी आय का साधन क्या है। महीने की आमदनी कितनी है। जब वे नाबालिग थे, निजी कंपनी मेसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक मंडल में कैसे शामिल हो गए। बालिग होने पर भी वे इस कंपनी में बने रहे। यह कंपनी क्या काम करती है, इसका सालाना टर्नओवर 4 करोड़ के आसपास होते हुए भी कार्यालय दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे पॉश इलाके में कैसे है।


वहीं, इस बंगले को कैसे और किससे खरीदा गया था। इस बंगले की मौजूदा कीमत करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक है। पटना से दिल्ली जाने पर आप इसी बंगले में ठहरते हैं, बावजूद इसके बारे में पूरी जानकारी कैसे नहीं है। इसके अलावा एक अन्य कंपनी मेसर्स एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के बारे में भी जानकारी ली गई है। 


इसके साथ ही सवाल किया गया कि इन दोनों कंपनियों के नाम से जिनती जमीनें ट्रांसफर की गई? फिर इनमें कई जमीनों को उनके परिवार के सदस्यों के नाम ट्रांसफर क्यों किया गया था? जमीन लेकर जिन लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई, उसके बारे में वे क्या जानते हैं।प्रवर्तन निदेशालय के करीब 12 अधिकारी तेजस्वी यादव से 65 सवालों की लिस्ट लेकर पूछताछ कर रहे थे।  उसमें कई ऐसे सवाल थे, जिसमें तेजस्वी यादव फंस सकते थे। जब से तेजस्वी यादव से पटना के ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई, तब से आरजेडी के तमाम लीडर दफ्तर के बाहर मौजूद रहे।  



आपको बताते चलें कि , तेजस्वी यादव को जमीन के बदले नौकरी मामले में 19 दिसंबर को पहला समन दिया गया था। समन के अनुसार, उन्हें 22 दिसंबर को इस मामले में पूछताछ के लिए हाजिर होना था, लेकिन राजनीतिक व्यस्तता की वजह से तेजस्वी पूछताछ को नहीं पहुंचे।इसके बाद दूसरा समन देकर तेजस्वी को पांच जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन दूसरे समन में भी तेजस्वी हाजिर नहीं हुए। तीसरे समन के बाद तेजस्वी ईडी दफ्तर पहुंचे। वे सुबह करीब 11.15 बजे अपने आवास से निकले और बैंक रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।