सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
25-Jul-2023 11:18 AM
By First Bihar
DELHI: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई द्वारा दायर पहली चार्जशीट पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई होनी थी। सीबीआई द्वारा दायर पहली चार्जशीट में तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।
दरअसल, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था।सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी।
इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत अन्य लोगों के खिलाफ जो पहली चार्जशीट दाखिल की थी, उस मामले की सुनवाई आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होनी थी। कोर्ट ने मामले के आरोपियों को चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों को देने को कहा, जिसपर आरोपियों की तरफ कहा गया कि चार्जशीट से जुड़े कुछ दस्तावेज़ अभी उनको नहीं मिला है, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी और सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तिथि निर्धारित की।
बता दें कि CBI ने चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव, राबडी देवी, मीसा भारती समेत रेलवे के कई अधिकारी और जमीन के बदले नौकरी पाने वाले लाभार्थी को आरोपी बनाया है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव, मीसा भारती, राबड़ी देवी समेत अन्य आरोपी बेल पर हैं। पहली चार्जशीट मे सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आरोपी नहीं बनाया था।