ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / news / लैंड फॉर जॉब मामले के आरोपी को मिली जमानत, कोर्ट ने इस काम...

लैंड फॉर जॉब मामले के आरोपी को मिली जमानत, कोर्ट ने इस काम के लिए दिया 6 सप्ताह का समय

27-Jun-2024 07:12 AM

By First Bihar

PATNA : लैंड फॉर जॉब मामले के आरोपी लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने स्वास्थ्य आधार पर उसको 6 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है।


जस्टिस धर्मेश शर्मा की वेकेशन बेंच ने ढाई लाख रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया। बुधवार को सुनवाई के दौरान कात्याल की ओर से पेश वकील ने कहा था कि उनकी बेरियाट्रिक सर्जरी हुई है। इसलिए वजन 10 किलो घट गया है। 


आगे जिस ऑपरेशन की जरूरत है वो तिहाड़ जेल में उपलब्ध नहीं है। तब कोर्ट ने पूछा था कि जब उनकी सर्जरी पहले की गई थी तो आरोपी ने ग्रीष्मावकाश में अंतरिम जमानत की अर्जी क्यों दाखिल की है? तब सिब्बल ने कहा कि उनकी जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट ने हाल ही में खारिज की है।


मालुम हो कि 22 मई को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अमित कात्याल की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। इस मामले में 9 जनवरी को ईडी ने चार्जशीट दाखिल किया था।


आपको बताते चलें कि इस चार्जशीट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, ह्रदयानंद चौधरी और अमित कात्याल को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद ईडी ने अमित कात्याल को 11 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी के पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई का मामला भी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में ही चल रहा है।