ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लंबे इंतजार के बाद आज लग रहा जनता दरबार, CM नीतीश कुमार सुनेंगे...

लंबे इंतजार के बाद आज लग रहा जनता दरबार, CM नीतीश कुमार सुनेंगे इन विभाग की शिकायत; जानिए क्या है इस महीने का पूरा शेड्यूल

11-Dec-2023 10:41 AM

By First Bihar

PATNA : काफी लंबे समय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगा रहे हैं। हवा की इससे पहले बीते सोमवार को पत्र जारी कर जनता दरबार लगाने की सूचना दी गई थी लेकिन सीएम की तबीयत नासाज होने के कारण जनता दरबार आयोजित नहीं हो पाया था। लिहाजा आभूषण नीतीश कुमार जब पूरी तरह से स्वस्थ है तो आज जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृत एवं युवा विभाग समेत अन्य विभागों की शिकायतों को सुनेंगे और उसका निपटारा करेंगे।


बताया जाता है कि, जनता दरबार कार्यक्रम में संबंधित विभाग के मंत्री में मौजूद रहेंगे और इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों की समस्या को सुनने के बाद ऑन द स्पॉट ही उनकी समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट के ओर से सभी जिला अधिकारियों को पत्र भी जारी किया गया है। इसके बाद अब आज जनता दरबार कार्यक्रम लगाया जा रहा है।


आपको बताते चले की 10 दिसंबर को पूर्व छतरी परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इसके बाद 12 दिसंबर का मुख्यमंत्री मोतिहारी जाने वाले हैं 13 दिसंबर को कम का सीतामढ़ी में भी कार्यक्रम है यह दोनों कार्यक्रम इससे पहले सीएम के बीमार होने के कारण रद्द कर दिया गया था इन दोनों जगह पर पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके बाद 24 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार वाराणसी में सभा करने वाले हैं उससे पहले 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे