INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल
11-Apr-2023 08:52 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली दौरे पर गये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिल सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक राहुल गांधी नीतीश कुमार से मिलने को राजी हो गये हैं. राहुल गांधी से तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने बात की थी. उसके बाद वे नीतीश से मिलने को तैयार हुए हैं. हालांकि अभी मुलाकात का टाइम फिक्स नहीं हुआ है लेकिन बुधवार को दिल्ली में दोनों नेताओ के बीच मुलाकात होगी।
पिछले 6 महीने से मिलने की गुहार लगा रहे थे नीतीश
बता दें कि पिछले साल अगस्त में पाला बदलने के बाद नीतीश कुमार ने देश भर में विपक्षी एकता कायम करने का दावा किया था. इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली जाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. उस वक्त भी लालू प्रसाद यादव के हस्तक्षेप से ही कांग्रेस के दोनों नेता नीतीश कुमार से मिलने को राजी हुए थे. लेकिन मुलाकात में सिर्फ मिलने की औपचारिकता निभायी गयी. सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ने नीतीश से विपक्षी एकता की कोई भी बात नहीं की थी।
दरअसल कांग्रेस ने कहा था कि उसके सांगठनिक चुनाव चल रहे हैं. सांगठनिक चुनाव खत्म होने के बाद बात करेंगे. नीतीश ने कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के बाद समय मांगा तो कहा गया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. यात्रा समाप्त होने के बाद बात करेंगे. राहुल गांधी की यात्रा समाप्त हुए भी एक महीने से ज्यादा हो गये लेकिन कांग्रेस ने बात करने का समय नहीं दिया. इस बीच नीतीश कुमार सार्वजनिक मंच से ये गुहार लगाते रहे कि कांग्रेस उनसे बात करे. लेकिन कांग्रेस का कोई नेता बात करने को तैयार नहीं था।
लालू-तेजस्वी से माने राहुल
कांग्रेस के एक वरीय नेता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों ने कई दफे राहुल गांधी को कॉल किया था. दोनों ने राहुल गांधी से गुहार लगायी कि वे नीतीश कुमार से मिल लें. इसके बाद राहुल गांधी नीतीश कुमार से मिलने को तैयार हुए हैं. वे बुधवार को दिल्ली में नीतीश से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि अभी टाइम फाइनल हुआ है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार के साथ राहुल गांधी से मुलाकात करने जायेंगे।