Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
06-Jul-2021 02:45 PM
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधान पार्षद नीरज कुमार ने एक बार फिर राजद सुप्रीमो पर निशाना साधा है. नीरज कुमार ने कहा कि लालूवाद विचारधारा है तो सवाल तो हम पूछेंगे। उन्होंने कहा कि वे 25 दिनों तक लगातार लालूवाद से जुड़े सवाल पूछेंगे। आज का सवाल पशु और पशुपालकों से संबंधित है। लालूवाद अगर विचारधारा है तो सामाजिक न्याय से फर्जीवाड़ा क्यों? पशु चारा से पेट नहीं भरा तो पशुपालकों के साथ भी नहीं किया न्याय। लालूवाद विचारधारा वाले राज में पशुपालकों की हालत कांग्रेस राज से बदतर हो गई थी।
क्या लालूवाद ने पशुपालकों को धोखा नहीं दिया ?
लालूवाद विचारधारा है तो सवाल तो हम पूछेंगे.....राजद बताए लालू-राबड़ी के कार्यकाल के दौरान दुधारू पशुओं की संख्या और दुग्ध उत्पादन कितनी बढ़ोतरी हुई? लालू-राबड़ी राज में कितने पशु चिकित्सा केंद्रों की स्थापना की गई? कितने पशु चिकित्सकों की भर्ती की गई ? कौन-से पशु शोध व शिक्षण संस्थान कि स्थापना की गई? क्या ऐसा करके लालूवाद ने पशुपालकों के साथ धोखा नहीं किया?
लालूवाद में बिहार को कांग्रेस राज से भी पीछे धकेला
लालू-राबड़ी ने पिछड़ी जातियों के उत्थान के नाम पर पंद्रह वर्षों तक राज किया। दुग्ध उत्पादन-व्यापार जाति विशेष(पशुपालकों) का मुख्य व्यवसाय माना जाता था।लेकिन तथाकथित लालूवाद की सरकार ने अपने समाज के लोगों का भी उत्थान नहीं किया। लालू-राबड़ी के कार्यकाल के दौरान बिहार में पशु चिकित्सा केंद्रों और पशु चिकित्सकों पर पशुओं के इलाज का भार बढ़ गया। वर्ष 1980-81 में बिहार में एक पशु चिकित्सक पर 28.95 हज़ार जानवरों के इलाज की ज़िम्मेदारी थी। 1990-91 में यह 18.37 हज़ार पर पहुँच गई . लालूवाद के दौरान वर्ष 2003-04 पहुंचते-पहुंचते 29.61 हज़ार पर पहुँच गई। मतलब.... बिहार इस इस क्षेत्र में जितना विकास 1980-81 से 1990-91 के दौरान किया लालूवाद की सरकार ने अगले बारह वर्षों में बिहार को 1980-81 से भी पीछे धकेल दिया।
लालूवाद में पशु अस्पताल-चिकित्सकों पर बढ़ा भार
सवाल यह है कि लालूवाद की सरकार के कार्यकाल के दौरान बिहार में पशु चिकित्सकों और पशु चिकित्सालयों की कुल संख्या में कमी आयी। वर्ष 1980-81 में बिहार में एक पशु चिकित्सालय पर 28.20 हज़ार जानवर के इलाज का भार था जो 1990-91 में सुधार होकर 26.66 हज़ार पर पहुँची. लालूवाद के दौरान वर्ष 2003-04 पहुंचते पहुंचते यह संख्या 31.69 हज़ार पर पहुँच गई.यानी पशु अस्पताल पर भार बढ़ते गया।
अब पशुपालकों के लिए नए-नए शिक्षण व शोध संस्थान खुल रहे
सीएम नीतीश कुमार के सेवा काल में लगातार पशु चिकित्सकों-चिकित्सालयों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ पशुपालन के लिए नए नए शिक्षण और शोध संस्थान बनाए गए। लालूवाद के कार्यकाल में पशु शोध या शिक्षण संस्थान की स्थापना तो नहीं ही की गई। वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के कार्यकाल के दौरान लगातार पशु अस्पताल,पशु चिकित्सकों के साथ-साथ पशु शोध व शिक्षण संस्थान की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 तक बिहार में 8 पशु चिकित्सा शिक्षण/प्रशिक्षण केंद्र बन जाएंगे।
दूध उत्पादन में भी बिहार ने बनाया रिकार्ड
वर्ष 1991 में बिहार में कुल 28.2 लाख टन दूध का उत्पादन होता था। 2003 में मामूली वृद्धि के साथ मात्र 28.7 लाख टन तक सीमित रहा। लेकिन वर्ष 2018-19 आते-आते बिहार में दूध का उत्पादन 100 लाख टन पार कर गया। नीतीश कुमार के काल में दूध उत्पादन वृद्धि दर के मामले में बिहार पूरे देश में अव्वल रहा। वर्ष 2003 और 2019 के दौरान बिहार में 100 लाख नए दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ी जो पूरे हिंदुस्तान में दुधारू पशुओं की संख्या में हुई वृद्धि का 35% हिस्सा था।