ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

रिम्स में भर्ती लालू अब आर्थराइटिस के शिकार बने,चलने-फिरने में परेशानी, बेटे-बेटी हाल जानने भी नहीं पहुंच रहे

18-Aug-2019 12:15 PM

By 2

DESK: रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब आर्थराइटिस के शिकार हो गये हैं. आर्थराइटिस यानि गठिया से पीड़ित होने के काऱण लालू प्रसाद यादव को चलने फिरने में परेशानी हो रही है. लिहाजा वे टहल भी नहीं पा रहे हैं. हद तो ये कि पिछले एक महीने से लालू के बेटे-बेटियों में से कोई उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचा है. आर्थराइटिस से परेशान लालू रिम्स में लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर डी के झा के मुताबिक वे आर्थराइटिस के शिकार हैं. इस बीमारी के कारण उनका चलना-फिरना कम हो गया है. डॉ झा के मुताबिक रिम्स के पेइंग वार्ड में टहलने की जगह भी कम है. फिर भी उन्हें चलने फिरने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. डॉ झा के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की बाकी बीमारियों में सुधार है. खाने-पीने में परहेज है और लालू ठीक से खाना ले रहे हैं. हालांकि उनकी हृदय गति में एक्स्ट्रा बीट आ जा रही है, ये नार्मल बीट से ज्यादा है. 11 बीमारियों से पीड़ित हैं लालू वैसे रिम्स के डॉक्टर लालू प्रसाद यादव की अनियमित दिनचर्या से चिंतित रहे हैं. देर से सोकर जागने और समय पर नाश्ता-भोजन नहीं लेने से उनकी तबीयत पर बुरा असर पड़ता रहा है. लालू प्रसाद यादव 11 बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसमें हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशऱ, हाई शुगर और किडनी की बीमारी शामिल है. उनके रिम्स में भर्ती हुए एक साल होने को है. इसी 31 अगस्त को एक साल पूरा हो जायेगा. एक महीने से बेटे-बेटी नहीं मिले हैरत की बात ये है कि बीमार लालू प्रसाद यादव से पिछले एक महीने से उनके बेटे बेटी नहीं मिले हैं. पिछले 20 जुलाई को तेजस्वी यादव उनसे मिले थे. उससे पहले तेजप्रताप यादव और बेटी रागिनी मिलने आयी थी. उसके बाद बेटे-बेटी में कोई नहीं आया. इस शनिवार को भी एक संबंधी विमल यादव ने मुलाकात की. इसके अलावा झारखंड के राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और हुसैनाबाद से राजद नेता लव कुमार मेहता ने लालू यादव से मुलाकात की. अभय कुमार सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की.