मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
05-Sep-2022 12:40 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 सर्कुलर पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही दिल्ली रवाना होने वाले हैं। दोपहर बाद 3 बजे उन्हें पटना से दिल्ली के लिए रवाना होना है लेकिन उससे ठीक पहले नीतीश आज लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं। नीतीश और लालू की इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। मिशन दिल्ली को लेकर नीतीश प्लान के साथ कुछ करने वाले हैं उस पर लालू यादव से आज उनकी चर्चा हो सकती है।
बता दें कि बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने के मुहिम में जुट गए हैं। मिशन 2024 को लेकर नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना होने वाले हैं। दिल्ली में वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के सभी बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश लालू प्रसाद से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

