ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

लालू यादव से मिले पप्पू यादव, AIIMS पहुंचकर की मुलाकात

07-Jul-2022 01:32 PM

DELHI : कभी लालू प्रसाद यादव के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले पप्पू यादव आज आरजेडी सुप्रीमो की सेहत का हाल जानने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे। पप्पू यादव ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में बुधवार को ही कह दिया था कि लालू यादव के दिल्ली पहुंचते ही वह उनसे मुलाकात करने जाएंगे। पप्पू यादव आज सुबह दिल्ली एम्स पहुंचे जहां आरजेडी सुप्रीमो से उन्होंने मुलाकात की।


लालू से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने बताया कि उनकी हालत पहले से बेहतर है। पप्पू यादव ने कहा कि बातचीत के दौरान लालू प्रसाद ने अपनी पीड़ा उनके साथ साझा की। पप्पू यादव ने कहा कि जब अस्पताल से लालू प्रसाद की पहली तस्वीर बाहर आई थी तब वह उनके चाहने वालों के लिए का फी पीड़ादायक पल थे। उन्होंने कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की होगी की लालू प्रसाद ऐसी हालत में पहुंचेंगे लेकिन समय और परिस्थितियां कभी-कभी परेशानी का सबब बन जाती हैं। उन्होंने लालू प्रसाद के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


बता दें कि 10 सर्कूलर रोड राबड़ी आवास में सीढ़ियों से गिरने के कारण लालू प्रसाद को गंभीर चोटें आई थी। उनके हाथ का कुल्हा फ्रैक्चर हो गया था और उनके कमर में भी काफी चोट आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेज दिया गया था। फिलहाल लालू दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और डॉक्टरो की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। तीन जगह फ्रैक्चर होने के कारण लालू के शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा है।