ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जब लालू ने पिया था जहर.. नीतीश के पेट का दांत दिख रहा...

जब लालू ने पिया था जहर.. नीतीश के पेट का दांत दिख रहा था

17-Dec-2019 03:34 PM

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पुराने सहयोगी नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। लालू यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने अपना समाजवादी चरित्र पहले ही खो दिया था और अब उनका नकली धर्मनिरपेक्षता वाला चोला भी उतर गया है। 

लालू यादव की तरफ से आया ताजा ट्वीट नीतीश कुमार पर सीधा निशाना है। लालू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार आदतन विश्वासघाती हैं। बावजूद इसके उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया लालू ने कहा है कि नीतीश कुमार के पेट की आंत में छुपे दांत को उन्होंने गिन लिया था लेकिन सांप्रदायिकता सांपों से संविधान और देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने को बचाने के लिए जहर पीना पड़ा।

लालू प्रसाद ने नवंबर 2017 में भी इसी तरह का ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था और लिखा था कि ‘’ क्या आप "पेट के दांत" ठीक करने वाले किसी डेंटिस्ट को जानते है? बिहार में जनादेश का एक मर्डरर है जिसके पेट में दांत है। उसने सभी नेताओं और पार्टियों को ही नहीं बल्कि करोड़ों ग़रीब-गुरबों को भी अपने विषदंत से काटा है।‘’