ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लालू यादव की मोहब्बत बहुत असर रखती है, ट्वीट कर लिखा - बहुत...

लालू यादव की मोहब्बत बहुत असर रखती है, ट्वीट कर लिखा - बहुत याद आयेंगे, जरा भूल के तो देखो...

03-Dec-2019 02:46 PM

PATNA : केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का विपक्ष विरोध कर रहा है. देश की अर्थव्यवस्था को मुद्दा बनाकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है.  जीडीपी विकास दर के बीते 6 सालों में पांच फीसदी से भी नीचे जाने के बाद कांग्रेस सहित तमाम बड़ी पार्टियां अर्थव्यवस्था की नीतियों पर सवाल उठा रही हैं. इसी बीच भारतीय रेल से जुड़ी हुई एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे की कमाई बीते दस सालों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. जो बतौर रेलमंत्री लालू यादव के दौर से तुलना करने पर बुरी स्थिति है. 


राजद सुप्रीमो ने एक बार फिर से मजाकिया लहजे में ट्वीट कर सरकार के ऊपर तंज कसा है. लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "मुझे अभी किसी ने याद किया क्या?, बहुत हिचकी आ रही है... मोहब्बत हमारी भी, बहुत असर रखती है, बहुत याद आयेंगे, जरा भूल के तो देखो..."  नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग)  की रिपोर्ट को आधार बनाकर लालू यादव ने केंद्र के ऊपर हमला बोला है. रेलवे का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष साल 2017-18 में 98.44 फीसदी तक पहुंच चुका है. बता दें कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तो भारतीय रेल मुनाफे में थी.



कैग  रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे 98 रुपये 44 पैसे लगाकर सिर्फ 100 रुपये की कमाई कर रही है. यानी रेलवे को सिर्फ एक रुपये 56 पैसे का मुनाफा हो रहा है. इसका मतलब ये है कि रेलवे 2 फीसदी पैसे भी नहीं कमा पा रही है. 2007-08 में ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने जो बजट पेश किया था. उसके मुताबिक भारतीय रेलवे ने 25 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा में थी. रेलवे के कायाकल्‍प को लेकर लालू यादव का मैनेजमेंट भारत समेत दुनियाभर के बिजनेस स्‍कूलों के लिए एक रिसर्च का विषय बन गया था. लालू के दौर के बाद से ही भारतीय रेल एक बार फिर घाटे में जाने लगी है. इसलिए अब लालू ने ट्वीट कर यह लिखा कि उनकी मोहब्बत बहुत असर रखती है. बहुत याद आयेंगे, जरा भूल के तो देखो...