ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / भाग जाएगा कोरोना, लालू यादव ने दिया सबसे सटीक फॉर्मूला

भाग जाएगा कोरोना, लालू यादव ने दिया सबसे सटीक फॉर्मूला

07-Apr-2020 02:06 PM

PATNA : जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिनों पहले देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच देश के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सरकार 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारे रखेगी या इसे खत्म कर दिया जाएगा। देश में अभी तक कोरोना स्टेज 3 में तो नहीं पहुंचा है, लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच विपक्षी दलों के नेता भी लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें।



बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कोरोना वायरस को मात देने के लिए एक फॉर्मूला सुझाया है, जिसे उन्होंने ट्विटर पर साझा किया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना वायरस को आराम से हरा सकते हैं, घर में रहिए... और आराम करिए।



लालू यादव ट्वीट के जरिए अपनी बातों को जनता के सामने पहले भी रखते रहे हैं। कोरोना वायरस जैसी महाआपदा की इस घड़ी में लालू यादव ने कई बार ट्वीट कर बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया है। उन्होनें ट्वीट के जरिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए N95 मास्क और PPE किट का मुद्दा उठाया था जिसे उनके पुत्र और बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बार-बार उठा रहे हैं। आज ही तेजस्वी ने एक आंकड़े के जरिए बिहार सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि बिहार में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर महज 28 लोगों का ही कोरोना टेस्ट किया जा रहा है जबकि इस बीमारी से लड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के जांच की जरूरत है।