ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर लालू ने लगाई मुहर, राबड़ी देवी समेत पहली बार 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर लालू ने लगाई मुहर, राबड़ी देवी समेत पहली बार 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे

24-Nov-2022 03:33 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर जा रहे हैं। लालू को शुक्रवार के दिन रवाना होना है और इसके पहले पार्टी का बचा हुआ काम वह फटाफट निपटा रहे हैं। लालू यादव ने सिंगापुर रवाना होने से पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लालू यादव की नई टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि लालू यादव की पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। 


राबड़ी समेत 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


लालू यादव की तरफ से जिन नामों पर मुहर लगाई गई है उसके बारे में फर्स्ट बिहार को पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से जानकारी मिली है। खबर के मुताबिक लालू यादव ने अपनी पार्टी में चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की धर्म पत्नी राबड़ी देवी एक बार फिर पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगी। उनके साथ–साथ वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। साल 2020 में बनाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्व रघुवंश प्रसाद सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे लेकिन अब उनके निधन के बाद दो नए चेहरों की एंट्री होने जा रही है। फर्स्ट बिहार को जो जानकारी सूत्रों से मिली है उसके मुताबिक बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। दरअसल लालू यादव चाहते हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक ऐसी टीम रहे जो किसी भी परिस्थिति में तेजस्वी यादव को सही सलाह दे। पाए। साथ ही साथ वरिष्ठ नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी के साथ पार्टी का काम आगे बढ़े। संगठन पर यह नेता नजर रखें और सही और गलत के फैसले से तेजस्वी को वाकिफ कराते रहें। लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ होकर लौटने में समय लगेगा, इस लिहाज से उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं।


अन्य नेताओं को जिम्मेदारी


आरजेडी की पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी अब्दुल बारी सिद्दीकी के कंधों पर थी। हाल के दिनों में जब जगदानंद सिंह की नाराजगी की खबरें आई तो सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हुई लेकिन फर्स्ट बिहार को जो जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है, उसके मुताबिक अब्दुल बारी की राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बने रहेंगे। इसके अलावा प्रेमचंद गुप्ता पार्टी के कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों जैसे जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह को इस पद पर पहले भी मौका मिलता रहा है। लालू यादव के विश्वासपात्र भोला यादव को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव और नेशनल एक्सक्यूटिव के सदस्यों के तौर पर नए चेहरों को जगह मिल सकती है।