बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
18-Oct-2019 08:13 PM
RANCHI: लालू प्रसाद ने एक बार फिर रांची हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है. इस याचिका में भी बीमार का हवाला दिया है. इस याचिका पर 25 अक्टूबर को सुनवाई होगी.
दुमका कोषागार मामले में जमानत की लगाई गुहार
लालू ने दुमका कोषागार मामले में जमानत की गुहार लगाई है. बता दें कि इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने जुलाई माह में देवघर कोषागार मामले में जमानत दी थी. दुमका मामले में लालू प्रसाद को 7 साल की सजा सुनाई गई है. ऐसे में लालू ने बीमारी का हवाला देकर जमानत की मांग की है. चारा घोटाला केस में सीबीआई कोर्ट ने अलग-अलग सजा सुनाई है.
रिम्स में चल रहा इलाज
चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. वह कई बीमारियों से पीड़ित है. लालू के इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उनकी किडनी 60 फीसदी तक काम कर रही है. उनके स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर हर सप्ताह खाने को लेकर सलाह देते रहते हैं.