Bihar News: सायरन बजते ही इन जिलों में होगा ब्लैक आउट, इससे पहले जरूर जान लें यह 10 बातें पेंट करने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप, गोदाम मालिक पर लापरवाही का आरोप BUXAR: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बक्सर के भारत प्लस एथनॉल प्लांट का किया दौरा, कंपनी के CMD अजय सिंह ने किया स्वागत बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को CM नीतीश ने 4-4 लाख रूपये देने का दिया निर्देश मधुबनी एसपी ने फिर की बड़ी कारवाई, हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी को किया सस्पेंड Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Mock Drill: युद्ध जैसे हालात हों तो कैसे रहें सुरक्षित? 7 मई को मॉक ड्रिल में मिलेगी हर जानकारी Bihar Politics: CM नीतीश के घर में चिराग दिखायेंगे ताकत...किया शंखनाद, बहुजन समागम करने का कर दिया ऐलान Bihar Politics: कभी वह दौर था जब लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे...आज बिहार की छवि बदली, बिहारियों का सम्मान बढ़ा- HAM
23-May-2020 11:56 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर ट्वीट बम फोड़ा है। उन्होनें एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को पलटू और सलटू की संज्ञा से नवाजते हुए हमला बोला है।
लालू यादव ने अनोखे अंदाज में नीतीश और सुशील मोदी का कार्टून फोटो ट्वीट कर लिखा है कि पलटू-सलटू के गले में अब 15 बरसों का ढ़ोल पड़ा है। ज़रा ज़ोर-ज़ोर से पीटो..और अपनी उपलब्धियां गिनाओ।पलायन,बेरोज़गारी,बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था ,मुज़फ़्फ़रपुर कांड, सृजन सहित 55 घोटाले,चमकी बुखार,बाढ़-जल जमाव और जनादेश डकैती जैसी इनकी अनेक विस्मयजनक उपलब्धियां है।
पलटू-सलटू के गले में अब 15 बरसों का ढ़ोल पड़ा है। ज़रा ज़ोर-ज़ोर से पीटो..और अपनी उपलब्धियाँ गिनाओ।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 23, 2020
पलायन,बेरोज़गारी,बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था ,मुज़फ़्फ़रपुर कांड, सृजन सहित 55 घोटाले,चमकी बुखार,बाढ़-जल जमाव और जनादेश डकैती जैसी इनकी अनेक विस्मयजनक उपलब्धियाँ है। pic.twitter.com/yIqafE0Zfa
लालू यादव ने बिहार की 15 साल की एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बिहार में पिछले 15 साल से शासन कर रहे हैं अब जाकर बिहार की जनता के बीच जाकर वे अपनी उपलब्धियां गिनवाएं। फिर लालू यादव ने कहा कि उनके पास 15 साल की उपलब्धियों की लंबी लिस्ट है। बिहार में उनके शासनकाल में पलायन बेरोज़गारी,बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और क़ानून व्यवस्था ,मुज़फ़्फ़रपुर कांड, सृजन सहित 55 घोटाले,चमकी बुखार,बाढ़-जल जमाव और जनादेश डकैती जैसी अनेक उपलब्धियां मौजूद हैं।
इससे पहले राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐ सुशील जी! तूऽहे काहे न ई नौटंकी कर ले तऽआ रऽअ? कम से कम ई नौटंकी से ग़रीब के पेट भऽरऽता। 15 बरस से बकर-बकर औरी लूट-खसोट के अलावा का कईले बाऽडऽअ राजस्थानी मेवालाल? ओहि लूटऽअऽल धनऽवा से काहे न लंगर चला दे तऽरऽअ?बरसात आवता,अबरी आरएसएस वाला हाफ़पैंट पहिन बिहार से भागऽऐ ला तैयार रऽह।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर तगड़ा पलटवार किया। लालू रसोई के नाम पर आरजेडी को घेरने वाले सुशील मोदी पर भोजपुरिया अंदाज में बरसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि ये नौटंकी बंद कर दीजिए। कम से कम आरजेडी के लालू रसोई से गरीबों का पेट तो भर रहा है, लेकिन आपको ये सब नौटंकी लग रहा है। उन्होनें कहा कि 15 साल तो केवल बक-बक और लूट खसोट कर खाया वहीं पैसे से लंगर क्यों नहीं चला दिया। अब समय आ गया है बरसात आने वाला है, आरएसएस वाला हाफ पैंट पहन कर इस बार बिहार से भागने को तैयार हो जाइए।