बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां
05-Feb-2021 01:38 PM
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जहां कोर्ट ने रिम्स प्रबंधन को जमकर फटकार लगाते हुए शो कॉज नोटिस जारी कर दिया है. दरअसल कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान रिम्स प्रबंधन से लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे पेश करने का आदेश दिया था.
लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान रिम्स प्रबंधन की तरफ से लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट नहीं पेश की गई. इसे लेकर ही नारजगी जताते हुए जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने रिम्स प्रबंधन को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया है. इसके साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 19 फरवरी को तय की गई है.
बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गृह विभाग को भी शपथपत्र दाखिल कर यह बताने का आदेश दिया था कि जेल से बाहर रहने वाले कैदियों के लिए एसओपी क्या है. शुक्रवार को कारा महानिरीक्षक की ओर से जेल से बाहर इलाज कराने वाले कैदियों के लिए बनाए गए रिवाइज्ड एसओपी अदालत में पेश की गई है। जिसमें सरकार की तरफ से कहा गया एसओपी को प्रोविजनल मंजूरी गृह विभाग के द्वारा दे दी गई है.
पिछली सुनवाई के दौरान सरकार ने जेल के बाहर कैदियों की सुरक्षा और एसओपी की जानकारी देते हुए बताया था कि जेल से बाहर रहने वाले कैदियों के जो भी अभिरक्षा प्रभारी होंगे उन्हें रजिस्टर मेंटेन करना होगा.इसके बाद जब कोर्ट ने अभी की सुरक्षा को लेकर सवाल किया तो जेल प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि अभी रिम्स में अभी तीन शिफ्ट में सुरक्षाकर्मी और विधि व्यवस्था को मेनटेंन करने के लिए एक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है.