ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!

Home / news / लालू यादव ने कोरोना संकट में छोड़ी पॉलिटिक्स ! लोगों को बीमारी के...

लालू यादव ने कोरोना संकट में छोड़ी पॉलिटिक्स ! लोगों को बीमारी के खिलाफ लगातार कर रहे सचेत

09-Apr-2020 12:33 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बार-बार सोशल मीडिया के जरिए कोरोना पर लोगों को जागरूकता संदेश दे रहे हैं। लालू यादव ने एक बार फिर शायराना अंदाज में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। लालू यादव ने कोरोना संकट में पॉलिटिक्स की बाते छोड़ लोगों को बार-बार बीमारी के खिलाफ सचेत कर रहे हैं। 

लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो घर से बाहर निकले उसे टोकना होगा, कोरोना को रोकना है तो अपने कदमों को रोकना होगा। बिना किंतु-परंतु घर में आराम करो ना!


लालू यादव सीधे तौर पर और सरल भाषा में लोगों को बार-बार समझा रहे हैं कि कोरोना के खिलाफ घर मे कैद रहना ही सबसे बड़ा अस्त्र है। उन्होनें पहले भी ट्वीट कर कोरोना वायरस को मात देने के लिए एक फॉर्मूला सुझाया था।लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि कोरोना वायरस को आराम से हरा सकते हैं, घर में रहिए... और आराम करिए।


एक और ट्वीट में लालू यादव ने लिखा था कि भगवान उन्हीं लोगों की मदद करते हैं जो स्वयं की मदद करते हैं। बचपन में ही पढ़ाया गया था आज अमल करने का समय है। घर पर रहें, अपने और अपनों के लिए। यही जान भक्ति है और यही राष्ट्र्भक्ति है।


इन सभी ट्वीट की भावनाएं एक ही और संदेश भी साफ है कि कोरोना के खिलाफ अगर सच्ची लड़ाई लड़नी है तो पहले खुद को घर में ही कैद कर लेना होगा। घर से बाहर बिल्कुल न निकले। लालू यादव कोरोना संकट में पॉलिटिक्स की बाते छोड़ लोगों को कोरोना के बारे में बार-बार सचेत कर रहे हैं।