पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
08-Mar-2021 08:00 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हार्ट अटैक का खतरा है। लालू की मेडिकल रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि लालू को हार्ट अटैक की संभावना है और किडनी चोर के गंभीर खतरे को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है। दरअसल झारखंड हाई कोर्ट में रेल प्रशासन की तरफ से जो मेडिकल रिपोर्ट दी गई है उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि लालू यादव हार्ट अटैक की गंभीर संभावना से जूझ रहे हैं डॉक्टरों की तरफ से बनाई गई इससे मेडिकल रिपोर्ट के खुलासे से लालू के चाहने वालों की चिंता बढ़नी तय है।
शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में लालू की मेडिकल रिपोर्ट जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में जमा की गई थी। कोर्ट ने जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में सुनवाई के दौरान इस रिपोर्ट को मांगा था लालू को एम्स में भेजने के लिए मेडिकल बोर्ड की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। अपर अधिवक्ता आशुतोष आनंद के मुताबिक अदालत को बताया गया है कि लालू यादव को उस वक्त निमोनिया हो गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक के लालू यादव को हार्ट अटैक की संभावना और किडनी की बीमारी बढ़ने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भेजा गया। रिम्स के रिपोर्ट में देरी होने का कारण बताते हुए रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक की माँ के निधन हो जाने का हवाला दिया गया।
आपको बता दें कि शुक्रवार को जेल मैनुअल उल्लंघन केस में रिम्स निदेशक के की तरफ से माफीनामा दिया गया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। कोर्ट ने इस मामले में लालू यादव को बड़ी राहत देते हुए अनिश्चितकाल के लिए सुनवाई टाल दी थी। जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। जेल मैनुअल उल्लंघन केस में हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया था। फिलहाल लाल यादव का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है और वह आईसीयू से बाहर आ चुके हैं।