ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / लालू यादव को आज सुनाई जाएगी सजा, 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई

लालू यादव को आज सुनाई जाएगी सजा, 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई

21-Feb-2022 07:06 AM

RANCHI : चारा घोटाला मामले से जुड़े केस में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज सजा सुनाई जाएगी। डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड़े मामले में लालू यादव समेत 38 दोषियों को आज कोर्ट सजा सुनाएगा। कोर्ट इन सभी को पहले ही दोषी करार चुका है और आज सजा सुनाने की बारी है। रांची स्थित सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज एसके शशि की अदालत दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी दोषियों को बारी-बारी से सजा सुनाएगी। इस दौरान सभी दोषी जेल से ही कोर्ट में पेश हो जाएंगे। 


डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद को जेल भेजा गया था हालांकि बाद में उनकी सेहत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया। लालू फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में हैं और रिम्स में रहते हुए ही वह आज अपनी सजा सुनेंगे। सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को लेकर लालू यादव और उनके परिवार के साथ-साथ आजादी के नेताओं कार्यकर्ताओं और लालू के चाहने वालों की नजरें टिकी हुई है। इस केस में दोषी करार दिए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और केएम प्रसाद रिम्स से ही सजा सुनेंगे। 


सीबीआई की विशेष अदालत से सजा सुनाने को लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार प्रशासन की तरफ से ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर यासिन खान मुताबिक आज दिन के 12 बजे से पहले रिम्स के पेईंग वार्ड में लालू प्रसाद के कमरा संख्या ए-11 में लैपटॉप की व्यवस्था की जाएगी। जेल प्रशासन की ओर से इसके लिए रिम्स के पेईंग वार्ड में ऑपरेटर भेजा जाएगा। जो सजा सुनाते समय मिले लिंक से लैपटॉप के जरिए बीमार लालू प्रसाद और केएम प्रसाद को संबंधित अदालत में ऑनलाइन हाजिर कराएगा। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों आरोपी सजा सुनेंगे।


आज सजा सुनाए जाने को लेकर लालू यादव के अंदर रविवार से ही बेचैनी देखने को मिली। सूत्रों की मानें तो लालू यादव रात भर ठीक तरीके से सो नहीं पाए हैं। उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है हालांकि शुगर लेवल अभी कंट्रोल में है। लालू यादव का बीपी बढ़ने के बाद डॉक्टर अब उनके हार्ट की जांच की तैयारी कर रहे हैं। उनका इको और ईसीजी कराया जा सकता है। लालू का इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ विद्यापति के मुताबिक लालू प्रसाद यादव के आंख में भी परेशानी है। आज उनका आई टेस्ट भी किया जाना है। हार्ट संबंधी परेशानी को लेकर डॉ प्रकाश के नेतृत्व में उनका इकोकार्डियोग्राफी कराया जाएगा।