बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
07-Jul-2022 08:56 PM
PATNA : बुधवार की रात पटना से दिल्ली पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में इलाज कराते 24 घंटे पूरे होने को हैं। लालू यादव की तबीयत को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन तो जारी नहीं किया गया लेकिन उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पिता की सेहत को लेकर अब से थोड़ी देर पहले जानकारी साझा की है। तेजस्वी यादव ने बताया है कि लालू यादव की तबीयत पहले से बेहतर है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लालू यादव के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। तेजस्वी ने किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से बचने के लिए कहा है। अब से थोड़ी देर पहले तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा... हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में है और उनकी हालत में उत्तरोत्तर सुधार है। सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हो। धन्यवाद
इसके पहले ही आज दिन भर तरह तरह की खबरें सामने आती रहीं। राबड़ी देवी के उस बयान को लेकर भी खूब सुर्खियां रही जिसमें बॉडी लॉक होने की बात कही गई थी। लालू यादव की आज दिल्ली एम्स की डॉक्टरों ने कई मेडिकल जांच भी कराई है, हालांकि उनकी रिपोर्ट के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तेजस्वी यादव के बड़े भाई आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने भी आज शाम कहा था कि आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत में सुधार हो रहा है और अब तेजस्वी यादव ने भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए समर्थकों के लिए सीधा संदेश दिया है कि लालू यादव को लेकर किसी भी तरह की भ्रामक खबर से परेशान नहीं होना है, क्योंकि लालू यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है।