बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Nov-2019 03:00 PM
RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर रांची हाई कोर्ट से आ रही है जहां चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की सुनवाई टल गई है. न्यायधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने याचिका पर सीबीआई को जवाब पेश करने को कहा है.
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी .
बता दें कि आज दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई होने वाली थी , जिसे टाल दिया गया है. लालू यादव पर दुमका कोषागार से तीन करोड़ 13 लाख रुपए गबन करने का आरोप था. दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत से सात साल की सजा और साठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.
जिसके बाद से लालू यादव सजा काट रहे हैं. लालू यादव के वकील ने कस्टडी को आधार बनाते हुए और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत मांगी है, जिसपर अब अगली सुनवाई 22 नवंबर को की जाएगी.