महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
09-Oct-2020 07:32 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू की तरफ से जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है।
लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। लालू की तरफ से दायर की गई जमानत याचिका में कहा गया है कि इस मामले में उन्होंने आज ही सजा काट ली है और इसी आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। 11 सितंबर को इस मामले में सुनवाई हुई थी और लालू यादव की जमानत याचिका का सीबीआई ने विरोध किया था। सीबीआई ने इस मामले में जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि लालू यादव को फिलहाल जमानत नहीं देनी चाहिए।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि हाईकोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई हो पाती है या नहीं। लालू यादव समेत आरजेडी के तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं की नजर हाई कोर्ट पर टिकी हुई हैं। चुनाव के पहले लालू जेल से बाहर आ पाएंगे यह नहीं यह बड़ा सवाल बना हुआ है।