अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Aug-2020 08:05 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। रांची हाईकोर्ट में लालू की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई लिस्टेड है।
दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तरफ से चाईबासा ट्रेजरी मामले में जमानत याचिका दायर की गई है। लालू यादव की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है उन्होंने इस मामले में आधी सजा काट ली है। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं लिहाजा उन्हें जमानत दी जाए। आपको बता दें कि लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला मामले में कई केस चल रहे हैं इन्हीं में से लालू यादव कुछ केसों में सजायाफ्ता हैं। लालू यादव की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रिम्स में रखा गया है।
लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। दोनों सजा लालू एक साथ काट रहे हैं और 23 दिसंबर 2017 से वह जेल में हैं। लालू यादव की जमानत याचिका में इसे ही आधार बनाया गया है। आरजेडी सुप्रीमो लगभग 3 साल जेल में पूरा करने वाले हैं उन्होंने आधी से ज्यादा सजा काट ली है और इसे ही आधार बनाते हुए उनके वकीलों ने जमानत याचिका दायर की है। उनके वकीलों और करीबियों को उम्मीद है कि इस मामले में लालू की सेहत को देखते हुए कोर्ट बड़ी राहत दे सकता है।