पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Mar-2024 11:33 AM
By First Bihar
PATNA : लालू यादव की दो बेटियां लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य अब राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। वह छपरा (सारण) से चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट पर फिर चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही बिहार सरकार में मंत्री रहे आलोक मेहता उजियारपुर से चुनाव मैदान में नजर आएंगे। इसके साथ ही बांका से जय प्रकाश नारायण चुनाव लड़ते नजर आएंगे। जबकि जहानाबाद से राजद नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन,इन तमाम नामों में जिसकी चर्चा सबसे अधिक हो रही है वो नाम है रोहणी आचार्य का है।
दरअसल, सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी के चुनाव लड़ने के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे लेकिन अब लालू परिवार ने इसकी पुष्टि कर दी है। रोहिणी को पिछले एक महीने से छपरा, काराकाट, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा और पाटलिपुत्र जैसी सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर आया हुआ है।इसके बाद अब रोहणी से खुद के लिए छपरा सीट फाइनल किया है। इसके पीछे लालू यादव खुद लगे हुए थे।
वहीं, लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने पाटलिपुत्र सीट पर दावा ठोंक दिया है। पाटलिपुत्र सीटपर राजद को मिल रही लगातार हार मिल रही है। इसको देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार लालू यादव पाटलिपुत्र से रीतलाल यादव या भाई वीरेंद्र को टिकट दे सकते हैं। दोनों ही फिलहाल राजद से विधायक हैं।
मालूम हो कि , गुरुवार को लालू यादव से मिलकर राबड़ी आवास से निकले रीतलाल यादव ने पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा के सवाल पर मीडिया से कहा- 'हम नहीं चाह रहे हैं। यहां का सीट भाई -बहन के प्यार का सीट है। दीदी जैसा सोचेंगे, उसी हिसाब से हम लोगों को चलना है।यानी रीतलाल यादव यह मान चुके थे कि उनको इस बार भी पाटलिपुत्र सीट से चुनाव मैदान में नजर नहीं आएंगे।
उधर, मुंगेर सीट को लेकर बीते रात अशोक महतो भी लालू आवास पर अपनी पत्नी के साथ नजर आए। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी को लालू यादव के तरफ से सिंबल दे दिया गया है। वो अब मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि -मुंगेर हमारा है तो हम यहां से भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे।