Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
26-Jul-2020 07:51 AM
RANCHI : रांची के रिम्स में भर्ती आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कोरोना टेस्ट कराया गया है. लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने ये जानकारी दी है. आज उनकी जांच रिपोर्ट आने की संभावना है.
क्यों करानी पड़ी जांच
रिम्स के एक डॉक्टर के मुताबिक शनिवार को लालू प्रसाद यादव की जांच के लिए स्वाब लिया गया. जांच रिपोर्ट आज यानि रविवार को आने की संभावना है. डॉक्टरों ने बताया कि एहतियात के तौर पर लालू प्रसाद यादव की कोरोना जांच करायी गयी है. लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद ने कहा कि रिम्स को कोविड-19 के लिए विशेष अस्पताल बना दिया गया है. लालू यादव वहीं भर्ती है. लिहाजा एहतियातन उनका टेस्ट कराया गया है. वैसे लालू प्रसाद यादव को कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं.
गौरतलब है कि लालू यादव चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे हैं. तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती रखा गया है. रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू प्रसाद यादव भर्ती हैं. कोरोना के खतरे को देखते हुए लालू यादव ने फिलहाल लोगों से मिलने से मना कर रखा है. हालांकि उनके करीबी माने जाने वाले चुनिंदा लोग लालू यादव से मुलाकात कर रहे हैं.
पिछले दिनों एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें लालू प्रसाद यादव अपने वार्ड में झारखंड सरकार के एक मंत्री और तीन अन्य नेताओं के साथ बैठे नजर आ रहे थे. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया था कि लालू यादव तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर रिम्स में भर्ती हैं और वहां दरबार लगा रहे हैं.