ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / लालू यादव के वकील के घर चोरी, जरूरी कागजात और फाइल ले भागे...

लालू यादव के वकील के घर चोरी, जरूरी कागजात और फाइल ले भागे चोर

25-May-2022 08:38 AM

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है, आप ये खबर पढ़कर अंदाज़ा लगा लेंगे। इस बार लुटेरों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के वकील रहे चितरंजन सिन्हा के घर को ही अपना निशाना बना लिया है। मामला पीरबहोर थाना के खजांची रोड स्थित जनपारा हाउस का है, जहां थर्ड फ्लोर पर उनके फ्लैट नंबर 331 का ताला तोड़कर अपराधियों ने दो रूम के अलमारी के लॉक तोड़ दिया। वहीं रखे लाखों के सामान पर चोरों ने अपना हाथ साफ़ कर दिया, जिसमें चांदी की दो ग्लास, दो कटोरी, दो दिया, एक प्लेट, पूजा का सेट, 5 हजार कैश, जरूरी कागजात और फाइल शामिल है। 



इस वारदात को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक चितरंजन सिन्हा का फ्लैट बंद था। फ्लैट के अंदर रखे अलमारी में कई कीमती सामान थे, जिसमें सोने और चांदी के जेवरात भी थे। लेकिन चोरों ने इस अलमारी से केवल जरूरी कागजात, पासबुक और फाइल ही चुराए। इस घटना के बाद चितरंजन के चचेरे भाई शरदेंदु के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक अज्ञात का नाम भी दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर इस चोरी की घटना का खुलासा करेगी।



गौरतलब है कि पिछले दिनों ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के अलग-अलग ठिकानों पर सीबीआई की रेड पड़ी थी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने लालू यादव के कमरों की तलाशी लेने के बाद कुछ डाक्यूमेंट और पेन ड्राइव अपने साथ ले गई थी। इसको लेकर भी चर्चा का बाजार पहले से गर्म था। अब लालू यादव के पूर्व वकील के घर पर चोरी की ये घटना, जिसमें कई जरूरी कागजात और फाइल पर हाथ साफ़ करना भी कई सवाल खड़े करती है।