ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / लालू यादव के दामाद पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला...

लालू यादव के दामाद पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

03-Feb-2022 01:53 PM

DESK : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है. बुलंदशहर की सिकान्द्रबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल यादव के खिलाफ थाना गुलावठी में एफआईआर दर्ज हुई. बुलंदशहर के डीएम के अनुसार उन पर बिना अनुमति के रोड शो करने का आरोप है.


डीएम ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदम दर्ज किया गया है. सबसे पहले तो महामारी अधिनियम और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बना है. आपको बता दें पिछले दिनों राहुल यादव के रोड शो का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद इसपर ARO राकेश कुमार ने राहुल यादव को नोटिस देकर जवाब मांगा था. इस नोटिस में राहुल से दो दिन के अंदर जवाब करते हुए पूछा गया कि आप के खिलाफ क्यों न आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की जाए.


बता दें राहुल यादव बिहार के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद है. राहुल यादव यूपी की राजनीति में लम्बे समय से सक्रिय वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं. राहुल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल पर बिना परमिशन के रोड शोर करने का अरोप लगा है.  


दूसरी तरफ बुलंदशहर सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और उनके 300 समर्थकों के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की. 1 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बुलंदशहर सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी अपने लगभग 250-300 समर्थकों के साथ रैली निकालते नजर आए थे.