ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / लालू यादव के बाद उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ी, विधायक किरण यादव के...

लालू यादव के बाद उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ी, विधायक किरण यादव के घर ED की रेड

27-Feb-2024 07:49 AM

By First Bihar

ARA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादवके बाद उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लालू यादव के बेहद करीबी संदेश विधायक किरण देवी के घर मंगलवार को को ईडी की टीम पहुंची है। बालू के काले कमाई से जुड़े मामले में पहुंचने की बात कही जा रही हैं।  बताया जा रहा है कि विधायक का परिवार आवास में मौजूद नहीं है। 


मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास पर हुई है। बता दें कि विधायक के पति अरुण यादव भी संदेश से विधायक रह चुके हैं और लालू परिवार के करीबी कहे जाते हैं। इससे पहले बीते महीने यानी जनवरी में किरण देवी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। दरअसल, विधायक किरण देवी के पति अरुण कुमार यादव बालू का कारोबार करते हैं और राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। 


जानकारी हो कि, अरुण यादव पहले से सीबीआई की रडार पर चढ़े हुए हैं और पिछले साल उनके ठिकानों पर छापेमारी भी सीबीआई के द्वारा की गई थी। इसी को लेकर सीबीआई की टीम जनवरी में राजद विधायक किरण देवी के घर पहुंची थी और नोटिस थमाया था. तभी से यह बताया जा रहा था कि ईडी भी उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई कर सकती है और अब आज इडी की टीम उनके घर छापेमारी करने पहुंची है। 


आपको बताते चलें कि, 2023 में  भी पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के यहां सीबीआई ने छापेमारी की थी।  ऐसा कहा जाता  वह बालू के बड़े कारोबारी हैं और बालू के कारोबार से ही पटना में उन्होंने काफी संपत्ति बनायी है। आरोपों के अनुसार, लालू परिवार को भी कई फ्लैट तोहफे में देने की बात चर्चे में रही है। अब इसी क्रम में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई जारी है।