ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / लालू यादव का बड़ा दावा: उप चुनाव की दोनों सीट जीते तो गिरा...

लालू यादव का बड़ा दावा: उप चुनाव की दोनों सीट जीते तो गिरा देंगे नीतीश की सरकार, फार्मूला तैयार-जेडीयू में भगदड़ मचेगी

29-Oct-2021 07:58 PM

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में मतदान से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव ने बड़ा दावा कर दिया है. लालू यादव ने कहा है कि अगर राजद दोनों सीट जीत जाती है बिहार में नीतीश कुमार की सरकार का गिरना तय है. लालू यादव ने कहा है कि उनके पास सरकार गिराने का फार्मूला तैयार है.


लालू गिरा देंगे सरकार
लालू यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा की दोनों सीटों पर उप चुनाव में राजद की जीत तय है. नीतीश कुमार की हार तय हो चुकी है. लेकिन असली झटका नीतीश को उप चुनाव के बाद लगेगा जब उनकी सरकार गिरेगी. लालू यादव ने कहा कि उप चुनाव में राजद के जीतने के बाद वे नीतीश की सरकार गिरा देंगे. लालू यादव ने कहा कि उनके पास सारा फार्मूला तैयार है. नीतीश कुमार की पार्टी में भगदड़ मचने वाली है. जेडीयू के विधायक भी समझ रहे हैं कि नीतीश के साथ रहे तो आगे का सियासी भविष्य अंधकारमय होगा.


लालू यादव ने कहा कि हार तय देख कर ही नीतीश कुमार चुनाव में धांधली करने की हर कोशिश कर रहे हैं. पैसे बांटे जा रहे हैं, धांधली में एक्सपर्ट अधिकारियों को तैनात किया गया है. कमजोर तबके के वोटरों को धमकाया जा रहा है. लेकिन फिर भी वोटर मन बना चुके हैं. नीतीश कुमार की पार्टी की हार तय है. लालू यादव ने कहा कि लोग समझ रहे हैं कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं.