तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
11-Jun-2021 07:12 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 74 वां जन्मदिन है। बीती रात लालू यादव ने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया है लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती मौजूद रही हैं। आधी रात के वक्त लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा। मीसा भारती ने इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं।
अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर मीसा भारती ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है.. पापा से ही जहां है। पापा जहां है, वहीं जहाँ है। इसके अलावा जन्मदिन के मौके पर लगातार लालू यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ट्विटर के जरिए लालू यादव को तमाम नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। लालू यादव जमानत पर रिहा होने के बाद इस वक्त दिल्ली में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से लालू फिलहाल पटना नहीं आए हैं और जन्मदिन के मौके पर उनकी पार्टी ने गरीबों को भोजन कराने का फैसला किया है।
राजधानी पटना के एक चौराहे पर लालू यादव के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाया है. इस होर्डिंग में लालू की अब तक की जीवनी को दर्शाने की कोशिश की गई है. विभिन्न तस्वीरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो के अब तक के सफर को दिखाने की कोशिश की है. तस्वीरों में कहीं लालू यादव जनता के बीच दिख रहे हैं तो किसी दूसरी तस्वीर में वे मंच से भाषण देते दिख रहे हैं. किसी तस्वीर में लालू बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी पत्नी राबड़ी देवी को गुलाब का फूल देते तो किसी तस्वीर में रिक्शे की सवारी करते नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे, तब की कुछ तस्वीरें भी लगाई गई हैं. लालू लालू प्रसाद यादव की कई रंग तस्वीरों को भी लगता गया है. कई ऐसी तस्वीरें हैं, जो ब्लैक एंड वाइट हैं. ये लालू के पुराने दिनों की तस्वीरें हैं. एक पुरानी तस्वीर में लालू खेत में फसल देखते नजर आ रहे हैं तो एक अन्य तस्वीर में कुर्सी पर बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं. एक तस्वीर गाय के तबेले की भी है, जिसमें लालू गाय के साथ फोटो खिंचाते दिख रहे हैं.