ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / लालू यादव का आज 73वां जन्मदिन, तेजस्वी रांची में तो कार्यकर्ता गरीब सम्मान...

लालू यादव का आज 73वां जन्मदिन, तेजस्वी रांची में तो कार्यकर्ता गरीब सम्मान दिवस मनाएंगे

11-Jun-2020 06:10 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 73 वां जन्मदिन है। रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव के साथ आज उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव जन्मदिन के मौके पर मौजूद रहेंगे। तेजस्वी बुधवार को देर शाम ही रांची पहुंच गए थे। कोरोना संकट के बाद पहली बार लालू यादव से उनके परिवार का कोई सदस्य मुलाकात करेगा। तेजस्वी यादव ने पटना से रवाना होने के पहले ही कहा था कि जन्मदिन के मौके पर अपने पिता के साथ मौजूद रहना उनके लिए बड़ी बात होगी।


चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होने के बाद लालू यादव का जन्मदिन अब तक उनकी मौजूदगी में तामझाम के साथ नहीं बन पाया है। हालांकि पिछले सालों में तेजस्वी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालू की गैरमौजूदगी के बावजूद जन्मदिन का जश्न सेलिब्रेट किया है। इस साल कोरोना संकट को देखते हुए जश्न की मनाही है और तेजस्वी ने खुद पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह सेलिब्रेशन की बजाय लालू यादव के जन्मदिन को सादगी के साथ गरीब सम्मान दिवस के तौर पर मनाएं। पार्टी के कार्यकर्ता आज आरजेडी सुप्रीमो का जन्मदिन गरीबों की मदद कर के मनाएंगे।


लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर रांची में आरजेडी के नेता 73 पाउंड का केक काटेंगे। लगभग लगभग 30 हजार की लागत से बनवाए गए इस केक का आर्डर हफ्ते भर पहले ही दिया जा चुका है। तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से कब मुलाकात करने पहुंचते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इधर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आधी रात को ट्वीट कर अपने पिता को बधाई दी है। तेज प्रताप ने लालू को केक खिलाते हुए पुरानी तस्वीर शेयर की है और कहा है कि फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे हीरो को जन्मदिन की बधाई। तेज प्रताप यादव पटना सिटी पहुंचकर पटन देवी मंदिर में पूजा पाठ भी करने वाले हैं।