ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप

अब कभी नहीं कम होगी लालटेन की रोशनी, RJD ऑफिस में आज लालू जलाएंगे लौ

अब कभी नहीं कम होगी लालटेन की रोशनी, RJD ऑफिस में आज लालू जलाएंगे लौ

24-Nov-2021 07:04 AM

PATNA : बिहार में आज से लालटेन की रोशनी कभी कम नहीं होगी। आरजेडी भले ही सत्ता में नहीं हो लेकिन पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज ऐसी लौ जलाने वाले हैं जो कभी नहीं बुझेगी। लालू यादव अरसे बाद आज आरजेडी कार्यालय में एंट्री लेने वाले हैं। लालू की वापसी के लिए पार्टी कार्यालय को जोरदार तरीके से सजाया गया है। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में एक बड़ा लालटेन भी बनाया गया है। लालू आज इसी लालटेन का उद्धघाटन करेंगे। 11 फीट ऊंचे संगमरमर के पत्थर से बने इस लालटेन का निर्माण तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह की देखरेख में कराया गया है। 


हालांकि लालू मंगलवार को ही पार्टी दफ्तर आने वाले थे लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। पार्टी कार्यालय में जिस से बड़े लालटेन का निर्माण कराया गया है लालू यादव उसका आज उद्घाटन करेंगे। तकरीबन साढे 6 टन भारी इससे लालटेन का निर्माण पार्टी दफ्तर के मेन गेट से एंट्री लेने के बाद बाएं हाथ में उस जगह पर कराया गया है जहां वर्षों से झंडोत्तोलन होते आया है। लालू यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी पार्टी ऑफिस पहुंचने की उम्मीद है। राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ लालू सोमवार की शाम ही पटना पहुंचे थे। मंगलवार को कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी।


लालू यादव तकरीबन 4 साल के अंतराल के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचने वाले हैं। लालू यादव के आरजेडी ऑफिस पहुंचने के दौरान उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वहां मौजूद रहते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। तेज प्रताप और जगदानंद की मौजूदगी पर सबकी नजरें टिकी होंगी। आपको बता दें कि लालू यादव को चारा घोटाला मामले में मंगलवार जो पटना की स्पेशल कोर्ट के सामने पेश हुए थे। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट लालू के खिलाफ 42 लाख की अवैध निकासी के मामले में सुनवाई कर रही है। अब इस मामले की सुनवाई 30 नवंबर को होगी।