Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
10-Feb-2021 12:09 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले बीजेपी विधायक ललन पासवान को लालू यादव ने फोन कॉल किया था, जिसके बाद से चर्चा में बने रहने वाले ललन पासवान ने अपनी पहली सैलरी से भैंस खरीदी है. इसकी जानकारी पीरपैंती विधायक ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी है. उन्होंने फेसबुक पर भैंस के साथ फोटो पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है.
ललन पासवान भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से बीजेपी की सीट पर विधायक चुने गए हैं. कुछ ही दिनों पहले एक स्कार्पियो को लेकर वह चर्चा में बने थे. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक स्कार्पियो खरीदी और उसकी डिलिवरी सीधे विधानसभा परिसर में मंगाई, जो मीडिया में चर्चे का विषय बना था. अब ललन पासवान एक भैंस को लेकर चर्चा में आ गए हैं.
ललन पासवान ने भैंस के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी यह तमन्ना थी कि वो अपनी पहली तनख्वाह से एक भैंस खरीदे. बचपन से ही उन्हें भैंस से विशेष लगाव रहा है. 12 सालों के बाद दरवाजे पर भैंस आयी है. लंबे समय से इसकी कमी खली है. आज जाकर खालीपन समाप्त हुआ. इसके साथ ही फोटो में ललन पासवान बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि ललन पासवान पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. एनडीए की सरकार बनने के बाद विधानसभा स्पीकर चुने जाने के दौरान वह लालू यादव के एक कथित फोन कॉल से वो मीडिया में सुर्खियों में रहे. उन्होंने लालू यादव से बात बाली क्लिप को वायरल कर कहा था कि लालू यादव उन्हें अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाने की बात कह रहे हैं.