ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / लालू से मिलने रांची पहुंची मीसा, चारा घोटाला में कल आएगा सीबीआई कोर्ट...

लालू से मिलने रांची पहुंची मीसा, चारा घोटाला में कल आएगा सीबीआई कोर्ट का फैसला

14-Feb-2022 02:00 PM

RANCHI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती आज रांची पहुंची हैं. पहले खबर थी कि मीसा भारती लालू यादव के साथ ही रांची जायेंगी. लेकिन लालू यादव रविवार को ही रांची पहुंच गये थे. आज मीसा भारती पहुंची हैं. कल चारा घोटाला मामले में लालू यादव को लेकर सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाने वाला है. डोरंडा कोषागार चारा घोटाला मामले पर सीबीआई की विशेष अदालत में कल सुनवाई होनी है.


बता दें कि लालू प्रसाद लगभग दस माह बाद आज रांची पहुंचे हैं। यहां 15 फ़रवरी को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार घोटाले में होनेवाले फैसले के दौरान कोर्ट की कार्रवाई में शामिल होंगे. बहुचर्चित चारा घोटाला केस के सबसे बड़े मामले में 15 फरवरी को सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाने जा रही है. 


इसी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थित रहना है. 90 के दशक का सबसे बड़े घोटाले में झारखंड में 53 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें यह 52वां केस है जिसमें अदालत फैसला सुनाने जा रही है. जहां लालू के विरोधी उन्हें फिर से सजा होने की संभावना जता रहे हैं, वहीं लालू के समर्थक उन्हें केस में बरी होने की उम्मीद लगा रहे हैं.


गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के अन्य चार केसों में इससे पूर्व सजा पा चुके हैं. अब लालू से जुड़े पांचवें केस के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है. इस फैसले पर लोगों की नजर टिकी हुई है. इससे लालू यादव का भविष्य तो तय होगा ही, बिहार की राजनीति भी प्रभावित होगी.