ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी

लालू की सेहत को लेकर परेशान है परिवार, मुलाकात के बाद तेजस्वी बोले.. स्वास्थ में लगातार हो रही है गिरावट

लालू की सेहत को लेकर परेशान है परिवार, मुलाकात के बाद तेजस्वी बोले.. स्वास्थ में लगातार हो रही है गिरावट

23-Jan-2021 07:41 AM

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार की शाम लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ के बाद लगातार डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी भाई तेजप्रताप यादव और बहन मीसा भारती के साथ शुक्रवार की शाम लालू यादव से मिलने पहुंचे। परिवार के सभी सदस्यों ने लालू यादव से मुलाकात की मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने लालू की सेहत को लेकर चिंता जताई है। तेजस्वी ने कहा है कि लालू यादव की सेहत में लगातार गिरावट हो रही है और चेहरे में सूजन है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।


लालू परिवार रिम्स तकरीबन 7 बजे पहुंचा था लेकिन आधी रात के बाद 12:30 बजे तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और अन्य लोगों के साथ रिम्स से बाहर आए। तकरीबन 6 घंटे तक यह सब ही रिम्स में मौजूद रहे। हालांकि मीसा भारती दोपहर में भी अपने पिता लालू यादव से मुलाकात करने पहुंची थीं। पिता से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की सेहत में भारी गिरावट आई है उन्हें चेहरे पर सूजन भी है उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है । हम लोगों को भी चिंता हो गई थी उन्हें निमोनिया है तो कहीं करो ना तो नहीं है वह तो टेस्ट रिपोर्ट सारे आ जाएंगे कौन सी जी किस किन चीजों का यहां इलाज हो सकता है कि चीजों का नहीं हो सकता है यह जब तक रिपोर्ट नहीं आता तब तक अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है अब यह सुनने में आ रहा है फेफड़े में पानी है , और किडनी जब 25% ही काम कर रही हो, हार्ट के भी मरीज हो और शुगर की भी बीमारी हो तो चिंता होना स्वाभाविक है। ऐसे में जब सारी टेस्ट रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ भी कहना ठीक नही होगा । ऐसे में परिवार के हर सदस्य चाहेंगे कि बेहतर से बेहतर इलाज के लिए जो भी हो सकता है वो किया जाए। वही मीडिया के सवाल की बेहतर इलाज के लिए लालू प्रसाद को रिम्स से बाहर किसी बड़े संस्थान में इलाज के बारे में परिवार के सदस्य सोच रहे हैं तेजस्वी ने कहा कि वैसे शनिवार को भी कई टेस्ट होने हैं ऐसे में सारी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह जा सकता है। 


वैसे शनिवार को भी तेजस्वी यादव अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर राँची में ही हैं और कल हेमन्त सोरेन से भी इसपर मुलाकात करेंगे। यही नही मीडिया से अपने पिता लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव काफी भावुक हो गए थे। सूत्रों से जानकारी मिली है की परिवार के सदस्य लालू प्रसाद का बेहतर इलाज कराने के।लिए AIIMS दिल्ली या फिर अन्य बेहतर मेडिकल संस्थान में ले जाना चाहते हैं पर इसपर निर्णय सारी जांच रिपोर्ट आने के बाद होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है ।