ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / चारा घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी का ट्रांसफर, लालू...

चारा घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी का ट्रांसफर, लालू के जुड़े मामलों की जांच का था जिम्मा

31-Aug-2021 07:36 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला मामले में एक नया अपडेट सामने आ रहा है। लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाला केस की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। बहुचर्चित चारा घोटाला से जुड़े सीबीआई के दो जांच अधिकारी बीके सिंह और दशरथ मुर्मू का रांची से पटना और कोलकाता तबादला किया गया है। 


एसपी स्तर के यह दोनों सीबीआई अधिकारी मौजूदा वक्त में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित चारा घोटाला के दो मामले आरसी 47ए/ 1996 और आरसी 48 ए/1996 के जांच पदाधिकारी रहे हैं। पूर्व में पटना हाईकोर्ट और बाद में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई के सीनियर अधिकारी चारा घोटाला मामले की सुनवाई में लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। मामले की सुनवाई प्रभावित न हो इस वजह से झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने इन अधिकारियों के तबादले पर रोक लगा रखी थी। आपको बता दें कि रांची में चारा घोटाले से जुड़े कुल 53 मामलों को सुनवाई के लिए रांची सिविल कोर्ट भेजा गया था। जबकि  11 मामलों की सुनवाई पटना स्थित सिविल कोर्ट में चली। रांची सिविल कोर्ट के स्पेशल जज ने अभी तक 51 मामलों में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया हैं। जबकि चारा घोटाला के दो बड़े मामले अभी भी सुनवाई के लिए लंबित है। सीबीआई अधिकारी बीके सिंह लालू यादव से जु़ड़े चारा कांड संख्या आरसी 47 ए /1996 के जांच अधिकारी हैं। जबकि सीबीआई के दूसरे अधिकारी दशरथ मुर्मू आरसी 48 ए/1996 के जांच पदाधिकारी हैं।



चारा घोटाला मामले से जुड़े सीबीआई के इन अधिकारियों और लॉ ऑफिसर का दो बार तबादला का आदेश हुआ था। लेकिन उक्त दोनों तबादला आदेश झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में रोक दी गई थी।  चारा घोटाला मामले के लंबी अवधि तक लंबित रहने के वजह से ही सीबीआई के अधिकारी लंबी अवधि तक रांची में पदस्थापित रह गए लेकिन अब इन दोनों अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है।