ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / लालू-राबड़ी की जमानत पर विधानसभा में आज भी जश्न मनाने की तैयारी, पेश...

लालू-राबड़ी की जमानत पर विधानसभा में आज भी जश्न मनाने की तैयारी, पेश होगा RJD कोटे के मंत्री का विभागीय बजट

16-Mar-2023 09:33 AM

By First Bihar

PATNA  : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11 वीं बैठक हैं।  सदन के अंदर आज की कार्यवाही अपने तय समय सुबह 11 बजे से शुरू होगी। ऐसे में आज भी विधानमंडल के अंदर हंगामे के पुरे आसार नजर आ रहे हैं। जिस तरह से सुबह के उपमुख्यमंत्री सीबीआई के संबंध को हाई कोर्ट में चैलेंज किया है उसको लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा इस पर सरकार से जवाब मांगना चाहेगी। वही आज सदन के अंदर राज्य के उपमुख्यमंत्री के भी मौजूदगी नहीं देखने को मिल सकती है।


दरअसल, बीते कल बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा खुद को तीन बार सीबीआई की तरफ से संबंध जारी करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। तहसीलदार द्वारा कहा गया है यह मामला उस समय का है जब मैं नाबालिग था। इसलिए इस मामले में मुझे संबंध भेजने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है। ऐसे में भाजपा आज सदन के अंदर या सवाल कर सकती है कि तेजस्वी यादव बार-बार समन भेजने के बाद भी क्यों राऊज एवेन्यू कोर्ट नहीं पहुंच रहे हैं। इसको लेकर जो सदन में हंगामा कर सकती है। 


वहीं,लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को दिल्ली कोर्ट के तरफ से मिली जमानत के बाद आरजेडी के नेता काफी उत्साहित हैं। इसका असर बिहार विधानसभा में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आज सदन के अंदर  वन, पर्यावरण, जलवायु विभाग के तरफ से अपना बजट पेश किया जाएगा।  इसके साथ ही  ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और खाद्य उपभोक्ता विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा। हालांकि यह बजट अनुदान मांग दूसरी पाली में पेश किया जाएगा। इससे पहले पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल के दौरा दौरान अल्प सूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले कल बुधवार को बिहार विधानसभा में बीजेपी ने शैडो विधानसभा बनाया था। इसका अध्यक्ष भागीरथी देवी को बनाया गया था। शैडो विधानसभा इसलिए बनाया गया था कि विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान को माइक तोड़ने के आरोप में 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने राजभवन मार्च भी किया था। हालांकि, दोपहर बाद विधायक का निलंबन रद्द किया गया और बीजेपी सदन के अंदर वापस लौट आई थी।