खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 08:26 PM
By First Bihar
DELHI : मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहत मिलने के बाद अब राहुल गांधी राजद सुप्रीमों लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं। यह मुलाकात मीसा भारती के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर हो रही है। इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। जबकि कांग्रेस के तरफ से राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल राव भी लालू से मिलने पहुंचे हैं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही विपक्षी गठबंधन में एक बार फिर से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कोर्ट से राहत मिलते ही कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहे। शाम को राहुल बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से मिलने पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि लालू-राहुल मुलाकात के दौरान I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा आगामी संसद सत्र और इंडिया गठबंधन की रणनीति के लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है।
वहीं, मुंबई में 25-26 अगस्त को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक होने वाली है। इस मीटिंग की मेजबानी शिवसेना (उद्वव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) मिलकर करेंगे। नया गठबंधन बनने के बाद यह पहला मौका है, जब सभी 26 विपक्षी दल किसी ऐसे राज्य में मीटिंग करेंगे जहां उनका कोई सदस्य सत्ता में नहीं है।उससे पहले राहुल गांधी और लालू की यह मलुकात भी काफी अहम बताई जा रही है।