पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
04-Mar-2024 04:20 PM
By First Bihar
PATNA: गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने जहां प्रधानमंत्री को नकली हिंदू बताया तो वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को लेकर तीखा हमला बोला था। अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू और तेजस्वी को अपने अंदाज में जवाब दिया है।
दरअसल, रविवार को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं तेजस्वी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने दो डिप्टी सीएम बनाए हैं, एक अनाप-शनाप बोलता है और दूसरा बड़बोला है। लालू-तेजस्वी के बयान पर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।
सम्राट ने कहा है कि इस देश में अगर कोई राम का विरोधी है तो वह लालू प्रसाद हैं। भगवान राम का मंदिर बनाने का सबसे बड़ा कोई विरोधी है तो उसका नाम लालू प्रसाद है। 90 के चुनाव के पहले खुद लालू प्रसाद कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता और आज सिर्फ राजा ही पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।
वहीं तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं। जब उनका पूरा परिवार चुनाव हार गया था तब भी सम्राट चौधरी जीतकर आया था। आरजेडी को चुनौती देते हुए सम्राट ने कहा कि जिस सीट से चुनाव लड़ना है लड़कर देख लें, वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।